Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड (International Narcotics Control Board) के चुनावों में भारत की जगजीत पवाडिया ने जीत हासिल की। जिसके बाद एक बार फिर जगजीत पवाडिया अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड में शामिल हो गई हैं। ये केवल जगजीत पवाडिया के लिए हा नहीं बल्कि पूरे भारत की उपलब्धि है। इन चुनावों में पांच सीटों के लिए 24 उम्मीदवार थे, चुनाव अत्यधिक कठिन था। लेकिन जगजीत पवाडिया ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा आयोजित चुनावों में सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। बता दें कि भारत को ECOSOC के 53 वोटिंग सदस्यों में से 41 वोट हासिल हुए जो कि सभी सदस्य देशों में सबसे अधिक थे. 41 वोटों के साथ पवाडिया ने इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की वहीं दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को 30 वोट हासिल हुए।

डॉक्टर एस. जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज, भारत की उम्मीदवार मिस जगजीत पवादिया को न्यूयॉर्क में हुई चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड में पुनः चुनावित किया गया है, 2025-2030 की अवधि के लिए। भारत ने बोर्ड के सभी चुने गए सदस्य राज्यों में सर्वाधिक वोट हासिल किया है।’ आगे विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने सभी निर्वाचित सदस्य देशों के बीच सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और विदेश मंत्रालय की टीम की सराहना की और कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया। जगजीत पावडिया साल 2015 से अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य हैं।उन्हें मई 2019 में 2020 से 2025 के पांच साल के कार्यकाल के लिए परिषद द्वारा चुना गया था. उन्होंने साल 2021 से 2022 तक बोर्ड अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top