Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

रोड़ शो में भाजपा ने दिखाई राजनीतिक ताकत

बॉबी पंवार को मिल रहा संगठनों का समर्थन

देहरादून। टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में रोड शो भी निकाला गया। भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में टिहरी लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की।

मुख्यमंत्री ने जनता से टिहरी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इस सीट पर बॉबी पंवार भी भारी जनसमर्थन के बीच टिहरी लोकसभा से पर्चा दाखिल कर चुके हैं। बॉबी पंवार को कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है। भर्ती घोटाले को लेकर बॉबी पंवार ने आंदोलन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top