Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

देखें, चुनावी मुद्दा- चौबीस घण्टे में राजेन्द्र भंडारी के बदले बयान सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बने

कांग्रेस ने किया हमला,भाजपा की मशीन में दागी धुलकर हो रहे पवित्र

देहरादून। कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा नेताओं को खुलकर कोसने के बाद कमल को पकड़ने का मसला चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है यूं तो बीते दिनों कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। लेकिन बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी का पाला बदल सबसे अधिक सुर्खियों राजनीतिक में है। सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा राजेन्द्र भण्डारी के वो वीडियो वॉयरल हो रहे हैं जिसमें वे एक तरफ पीएम मोदी व पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं और अगले ही पल दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की शान में लिखित वक्तव्य पढ़ते नजर आ रहे है।

सीमान्त चमोली क्षेत्र के विधायक रहे राजेन्द्र भण्डारी का वो पुराना बयान भी वॉयरल हो रहा है जिसमें वे साफ कह रहे हैं कि भाजपा ने उन्हें करोड़ों में खरीदने की कोशिश की। भाजपा में जाने से पहले भंडारी ने भाजपा पर यह भी कड़ा प्रहार कियाथा कि खरीद फरोख्त के जरिये भाजपा पूरे देश में कब्जा करना चाहती है। सोशल मीडिया में सर्वाधिक ट्रोल हो रहे निवर्तमान विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने भी जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि वित्तीय जांच में फंसे नेताओं को डरा धमका कर भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। इस कड़ी में बड़कोट नगर पंचायत केअध्यक्ष अतोल रावत,ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा, रणजीत रावत (खटीमा), राजेन्द्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी समेत कुछ नेता शामिल है। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल पूछा है कि क्या अब भाजपा इनकी जॉच जारी रखेगी या नहीं। या यह भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर पवित्र हो जाएंगे।

इधर, ईडी जांच में फंसे हरक की बहु अनुकृति व लक्ष्मी राणा कांग्रेस छोड़ चुकी हैं लेकिन अभी भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह क्या फैसला लेते हैं यह भी जल्दी ही पता चल जाएगा। बहरहाल, विभिन्न जांच में फंसे नेताओं के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव में विधायक राजेन्द्र भंडारी के वीडियो पर भाजपा को जवाब देते नहीं बन रहा है। सोशल मीडिया में इन वीडियो को लेकर कांग्रेस व अन्य विश्लेषकों ने धारदार हमलों की बौछार की हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top