Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल , ड्रोन से होगी कूड़ा और प्लास्टिक वेस्ट की मॉनिटरिंग
’मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

फिल्म ‘ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ’ की शूटिंग उत्तराखंड में जारी

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी,मलिका शेरावत व निर्देशक राज सांडिल्य सीएम से मिले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म ‘ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ’ के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी,मलिका शेरावत व निर्देशक राज सांडिल्य ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए राज्य की फिल्मकारों के अनुकूल प्रदेश में फिल्म नीति तैयार की गई है। प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं।

फिल्म के कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है तथा देहरादून तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शूटिंग की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड को फिल्मांकन के लिए अनुकूल डेस्टिनेशन बताते हुए फिल्मांकन हेतु फिल्मकारों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, अभिनेता विजय राज के साथ ही वर्ष सांडिल्य, भारत कुकरेती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top