Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली।  महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली। मंधाना की सेना ने एमआई को पांच रन से हराया। अब टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से फाइनल (17 मार्च) में होगा। मेग लैनिंग की टीम ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई है। आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया।

मुंबई ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 27 रन की साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने तोड़ा। मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज 19 रन बनाने में कामयाब हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप की।

चौथे विकेट के लिए हमरनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने खत्म किया। दोनों के बीच 44 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई। कप्तान 33 रन बनाने में कामयाब हुई। हरमनप्रीत कौर का विकेट मुंबई की हार का कारण बना। इसके बाद सजीवन सजना ने एक और पूजा ने चार बनाए। वहीं, अमेलिया कर 27 रन और अमनजोत कौर एक रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए जबकि एलिस पेरी, सोफी मोलिन्यूक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा सोभना को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top