Headline
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को लेकर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील

संघ की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा – त्रिपाठी

देहरादून। सूचना निदेशालय में उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर निदेशक त्रिपाठी ने कहा कि संघ के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक नई कार्य संस्कृति अपनाएं। संघ द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग में कार्य की अधिकता को देखते हुए संघ की मांग के अनुसार विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संघ को अपने उद्देश्यों के अनुसार कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पहली बार चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल ने कहा कि शासन व विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणो का शीघ्रता से समाधान किया जाय।

कार्यक्रम में संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। भट्ट ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया जाय। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर निदेशक त्रिपाठी द्वारा सभी नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

कार्यक्रम में उप निदेशक रवि बिजरानिया, सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, फ़ोटो फ़िल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री अंकित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान, संयोजक विजय कुमार, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य सन्तोषी नेगी, पप्पू चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top