Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।ताजा खबर यह है कि शैतान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर खुद इस खबर की जानकारी दी है। शैतान में दक्षिण भारतीय सिनेमा का जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ज्योतिका फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं।इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है।

इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। पहले लिमिटेड लोकेशन पर फिल्म के लिए प्री टिकट बुकिंग खोली गई थी, लेकिन बीते दिनों ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ और शो जोड़े गए। एडवांस बुकिंग में शैतान के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की तकरीबन 16 हजार टिकटें बिक चुकी हैं।

शैतान गुजराती थ्रिलर फिल्म वश का रीमेक है। मूवी में आर माधवन ने नेगेटिव रोल प्ले किया है, जो अजय देवगन की बेटी बनी जानकी बोदीवाला को अपने वश में कर लेता है। इसके जरिये वह जाह्नवी (जानकी बोदीवाला) से उसके परिवार पर कई जुल्म ढहाता है। इस शैतान की शैतानियों शक्तियों का असर पिता बने अजय देवगन कैसे खत्म करते हैं, फिल्म में ये दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top